क्राइमबदायूं

सरसों के खेत में मिला 13 दिन से लापता नाबालिग किशोर का शव गांव में मचा हड़कंप

सरसों के खेत में मिला 13 दिन से लापता नाबालिग किशोर का शव गांव में मचा हड़कंप

घटनास्थल सरसों के खेत  जहां शव मिला

बदायूँ। पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला का है जहां निवासी दयाराम का 15 वर्षीय पुत्र गिरीश 12 फरवरी को गांव स्थित अपनी दुकान से घर जाते समय अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा लापता नाबालिग किशोर को काफी तलाश करने के बाद कोई सुराग न मिलने पर बीती 16 फरवरी को किशोर के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जहां मंगलवार को गांव के पास स्थित सरसों के खेत में किशोर गिरीश का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

शव पड़ा देख प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं जब शव मिलने की खबर सुनते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे जिससे परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!