
थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक का भी खुलासा नहीं कर पा रही पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

चार माह के अंदर दर्जनों स्थानों पर चोरी कर हांथ साफ कर ले गए चोर
प्रार्थना पत्र दिए गए अधिकांश घटनाओं में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

बदायूं। कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र में टूबैल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है जहां कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहोल बना हुआ है नवंबर माह से लेकर फरवरी के बीच तक अज्ञात चोरों ने अलग-अलग स्थानों त्थ दर्जनों चोरियां कर घटना को अंजाम दिया है अधिकांश घटनाओं में पीड़ित किसानों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना व थाने में तहरीरें दी गई हैं लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न ही किसी घटना का खुलासा किया है जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं कस्बे में चीता मोबाइल पर पुलिस की ड्यूटी रहती है उसके बाद भी चोरों के हौंसले बुलंद हैं पुलिस हांथ पर हाथ रखे बैठी है ताबड़तोड़ चोरियों में क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है । वृहस्पतिवार रात फिर अज्ञात चोर कुंवर गांव कस्बा के तीन किसान मोहम्मद नवी , घनेंद्र पाल सिंह, विजेंद्र पाल सिंह व औरंगाबाद खालसा के हेतराम , कुंवरपाल , ओमप्रकाश किसानों के टूबैलों में नकब लगाकर स्टार्टर , केबिल ,पानी का पाइप सहित हजारों का सामान समेट ले गए किसानों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर घटना का खुलासा करने की मांग की है ।

घटना -1
11 जनवरी की रात आंवला बदायूं मार्ग झबरा की पुलिया के पास बनी दिनेश गुप्ता की आढ़त से अज्ञात चोर 20 धान की बोरियां चोरी कर ले गए । पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन खुलासा नहीं हुआ ।
घटना -2
10 दिसंबर को क्षेत्र के गांव निनमा में संदीप के घर में बनी पशुशाला में बंधी भैंस को अज्ञात चोर खोल ले गए । संदीप ने 2 फरवरी को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन पुलिस ने खुलासा नहीं किया है ।
घटना -3
कस्बे में मुख्य चौराहे पर 4 जनवरी को अज्ञात चोरों ने खोखा काटकर ताला संभालने के उपकरण व अन्य सामान चोरी कर लिया था वहीं तीन अन्य दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया था पीड़ित दुकानदार डब्लू पुत्र निसार ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी ।
घटना -4
11 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में बनी जल जीवन मिशन की टंकी पर लगी तीन बैटरी अज्ञात चोर चुरा ले गए आपरेटर सौरभ ने थाने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने आजतक रिपोर्ट दर्ज नहीं है न ही घटना का खुलासा किया है ।
घटना -5
20 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में अज्ञात चोरों ने पूर्व प्रधान शमसुद्दीन के बंद मकान से हजारों का सामान वर्तन चोरी कर लिए घटना की तहरीर प्रधान ने थाने में दी थी पुलिस ने उन्हें थाने से टहला दिया रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।
घटना – 6
16 फरवरी की रात थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या निवासी चमन ने डायल 112 पुलिस को अपने घर में बड़ी चोरी होने की सूचना दी थी मौके पर पुलिस पहुंची चर्चा है कि रात में ही पुलिस ने पड़ोसी चोर को पकड़ लिया और समाना बरामद कर मामला निपटा दिया । रिपोर्ट नहीं लिखी
घटना – 7
17 फरवरी को थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन किसान तुलाराम , सुम्मेरी, बीपी सिंह, मलखान सिंह, रमेश, सुखपाल आदि के टूबैलों में नकब लगाकर स्टार्टर केबिल, पानी का पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया किसानों ने डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।
घटना – 8
18 फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में बने शनि देव मंदिर के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों पीतल के घंटा व दान वाले रुपए चोरी कर लिए थे सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।
घटना -9
20 फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव हरिनगला ,वाबट में अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन से अधिक किसानों के ट्यूबवैलों में नकब लगाकर स्टार्टर केबिल पानी का पाइप सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया किसानों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी पुलिस पहुंची थी लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
चार महीने के अंदर तमाम चोरी की घटनाएं होना और उनका खुलासा न होना पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है जिससे पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं ग्रामीणों का पुलिस सुरक्षा से पर्दा उठता जा रहा है लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है ।




