16 मार्च से सैन्सर युक्त ट्रैक पर होंगे ड्राईविंग टैस्ट

16 मार्च से सैन्सर युक्त ट्रैक पर होंगे ड्राईविंग टैस्ट

बदायूं। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या-560 एसटीए(डीटीसी)/2026 लखनऊ दिनाॅक 07 मार्च, 2026 द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत अधिसूचना के अन्तर्गत केन्द्रीय मोटरयान नियमावली-1989 के नियम 31बी से 31जे तक के नियम 31बी के उपनियम (3) में विहित व्यवस्था के आलोक में प्रदत्त शक्ति के अन्तर्गत फार्म-11ए प्रत्यायन प्रमाण पत्र 05 वर्ष के लिए जनपद बदायूॅ में चालन प्रशिक्षण केन्द्र मैसर्स सिंह रेडियो सर्विस को दिया गया है। अतः आमजन को सूचित किया जाता है कि जनपद में परिवहन विभाग द्वारा स्थायी ड्राईविंग लाईसेंस निर्गत करने के लिए बिल्सी रोड स्थित ड्राईविंग टेस्टिंग ट्रैक पर 16 मार्च से प्रारम्भ किया जा रहा है।

जहां 16 मार्च से स्थायी ड्राईविंग लाईसेंस आवेदकों को सैन्सर युक्त ड्राइविंग ट्रैक पर टैस्ट देना होगा, जो आवेदक टैस्ट में उत्तीर्ण होगा, उसका नियमानुसार ड्राइविंग लोईसेंस जारी किया जाएगा। चालन प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा सभी औपचारिकताए पूर्ण हो चुकी है। ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदक की स्क्रुटनी/बाॅयोमैट्रिक परिवहन कार्यालय बदायूं द्वारा की जाएगी, जिसके पश्चात् शेष कार्य हेतु आवेदक को चालन प्रशिक्षण केन्द्र पर जाना आवश्यक होगा, नियमानुसार ड्राइविंग टेस्ट देने के उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी के साथ-साथ लाइसेंस कार्यों में पारदर्शिता प्रदर्शित होगी





