आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में किया गया होली–ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में किया गया होली–ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बदायूं।आसिम सिद्दीकी मेमोरियल पी जी डिग्री कॉलेज में होली–ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में पधारे बदायूं के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित सेवानिवृत्त प्रवक्ता राजीव राज एवं अनवर आलम कार्यक्रम में अतिथियों की दीर्घ शैक्षिक अनुभव, अनुकरणीय व्यक्तित्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की मंच से भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अहमद मुज्तबा सिद्दीकी द्वारा की गई, जो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उनके विद्वतापूर्ण विचारों एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व की सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक जोयब अली सय्यद एवं प्रबंधन समिति के सदस्य सलिम फ़रशोरी, सलमान अहमद एवं रूमान हाशमी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और सभी को होली एवं ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्रबन्धक सम्मति के सदस्य सलमान अहमद द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया तथा इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।प्रोग्राम का संचालन सोहेल सिद्दकी ने किया कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र छात्राएं एवं कई समाजसेवी लोग मौजूद रहे।




