आत्महत्या से पहले फल विक्रेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया अपलोड तीन लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

युवक से फल विक्रेता ने 20 हजार रुपए का लिया था कर्ज

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले फल विक्रेता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली और घटना से पहले वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है जिसमें नवागत एसएसपी को संबोधित करते हुए न्याय की गुहार लगाई है और मौत का जिम्मेदार एक वकील सहित तीन लोगों को ठहराया है ।
ढाक वाली ज्यारत के रहने वाले सोनू शर्मा मंडी समिति में फल का ठेला लगाने का काम करते थे जहां उन्होंने एक युवक से लगभग एक वर्ष पहले 20 हजार रूपए कर्ज लिए थे वायरल वीडियो में युवक का कहना है कि वह मूलधन से अधिक युवक को ब्याज दे चुका है उसके बाद भी आरोपी उसको मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे परेशान कर रहे थे । जिससे परेशान होकर सोनू ने मंगलवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया हालत गंभीर होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने हायर सेंटर रैफर कर दिया जहां बरेली के निजी अस्पताल में बुधवार सुबह युवक दम तोड़ दिया । परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर एक वकील सहित तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है । युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी मोहनी शर्मा व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । मृतक की बेटी आठ माह की है और बेटा चार वर्ष का है।



