बदायूं

आयातुल्लाह ख़ामेनाई पर हुए इस कायराना हमले से हूँ बेहद ग़मज़दा:- एडवोकेट अनवर आलम

आयातुल्लाह ख़ामेनाई पर हुए इस कायराना हमले से हूँ बेहद ग़मज़दा:- एडवोकेट अनवर आलम

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनाई की शहादत पर अनवर आलम, एडवोकेट, पूर्व डी. जी. सी. (सिविल), बदायूँ का बयान

 

बदायूं।पूर्व डी. जी. सी. (सिविल) एडवोकेट अनवर आलम ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनाई की शहादत पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि 01 मार्च 2026 को ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनाई को शहीद कर दिया गया।वह एक बेहद मज़बूत और बेख़ौफ़ रहनुमा थे जिन्होनें जिंदगी की आख़िरी साँस तक साम्राज्यवादी ताक़तों का मज़बूती से सामना किया और अपने मुल्क ईरान की संप्रभुता और अखण्डता के लिए लड़ते हुए शहादत पाई। तारीख़ (इतिहास) में सरेफ़हरिस्त उनका नाम इस बहादुरी और हक़परस्ती के लिए ताक़यामत महफ़ूज़ रहेगा।आयातुल्लाह ख़ामेनाई नबी-ए-अकरम हुज़ूर मुहम्मद (स०अ०व०), हज़रत अली (अ०स०) और इमाम हुसैन (अ०स०) के एक सच्चे पैरोकार थे जिन्होंने दुनिया को यह पैग़ाम दे दिया कि हक़परस्त लोग बातिल के मुक़ाबले

पर जान दे सकते हैं मगर अपना सर नहीं झुका सकते। आज देश व पूरी दुनिया में न सिर्फ़ मुसलमान बल्कि हक़पसंद और इंसाफ़पसंद लोग इस वाक़ये से ग़मज़दा हैं और आयातुल्लाह ख़ामेनाई पर हुए इस ज़ालिमाना हमले की मज़म्मत कर रहे हैं।भारत और ईरान के सम्बंध सदियों पुराने हैं और आयातुल्लाह ख़ामेनाई भारत के एक सच्चे दोस्त थे। वह महात्मा गाँधी के सत्य व अहिंसा के पैग़ाम और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल की नॉन-अलाइनमेंट नीति से प्रभावित थे। मुझे सन् 2024 में आयातुल्लाह ख़ामेनाई के भारत में ख़ास नुमाइंदे (विशेष राजदूत) हिज़ एक्सलेंसी आग़महदी महदवीपुर का इकराम मंज़िल में स्वागत करने का शरफ़ हासिल हुआ था जब वह मेरे बुलावे पर बदायूँ

आए थे और यहाँ की गंगा-जमुनी तहज़ीब से प्रभावित हुए थे और औलिया-ए-कराम (सूफ़ी संतों) के मज़ारों पर हाज़री भी दी थी। मैं आयातुल्लाह ख़ामेनाई पर हुए इस कायराना हमले से बेहद ग़मज़दा हूँ और इसकी मज़म्मत (निंदा) हूँ। आज भारत में जब लाखों लोग इस ग़म में शरीक हैं, तब हमें इस बात का भी ख़याल रखना है कि हम संविधान और क़ानून के दायरे में रहते हुए इस वाक़ये पर इज़हारे ग़म और मज़म्मत करें। मैं दुआ करता हूँ के देश व दुनिया में शांति बरक़रार रहे। अल्लाह से दुआ है कि आयातुल्लाह ख़ामेनाई के दर्जात बुलंद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!