
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर संत गाडगे उत्थान समिति ने शाल उड़ाकर फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत

बदायूं। संत गाडगे उत्थान समिति के द्वारा नेकपुर स्थित छात्रावास में बैठक संपन्न हुई। जिसमें संत गाडगे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संत गाडगे उत्थान समिति ने उदयवीर दिवाकर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर शाल उड़ाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। संत गाडगे उत्थान समिति ने कहा कि हमारे समाज के साफ सुथरी छवि और मेहनती कार्यकर्ता होने से भाजपा संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिससे समाज सुधारक संत गाडगे के विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर के सम्मान समारोह में समिति के संरक्षक श्रीपाल वर्मा एडवोकेट, डीपी भारती, अध्यक्ष सुरेश माथुर, मंत्री नीरज कुमार दिवाकर, श्याम पाल माथुर,राम नरेश, अनूप कुमार, दिनेश माथुर, प्रमोद वर्मा,मनोज दिवाकर ,दिलीप कनौजिया, कुंवर पाल वर्मा, ओंकार सिंह, संतोष वर्मा,तेजपाल वर्मा, भानपाल दिवाकर प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।




