बदायूंशिक्षा

डॉ. अरुण प्रकाश सिंह रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त

डॉ. अरुण प्रकाश सिंह रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त

बदायूं।रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि विभाग के डॉ. अरुण प्रकाश सिंह एसोसिएट प्रोफेसर बनने से समाज और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल हैं इस उपलब्धि के लिए घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को समाज के उच्च पदों पर आसीन लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर प्रतीक चिन्ह देकर मुंह मीठा कराकर फूल मालाओं से स्वागत किया और खुशी का इजहार किया।

बांके बिहारी लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण प्रकाश सिंह को रुहेलखंड विवि में बड़ी जिम्मेदारी दी गई हैं। उन्होंने बताया कि विधि क्षेत्र में 4 किताबें और 17 रिसर्च पेपर लिखे हैं अब एमजेपी रुहेलखंड विवि में सेवाएं देंगे।

डॉ. अरुण प्रकाश सिंह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर नियुक्त होने से समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

बरेली/बदायूं शिक्षा और विधि के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले डॉ. अरुण प्रकाश सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के विधि विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ. सिंह इससे पूर्व जनपद बदायूं के उझानी स्थित बांके बिहारी लॉ कॉलेज में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

शैक्षणिक जगत में हुआ ऊंचा कद……

 

 

डॉ अरुण प्रकाश सिंह की पहचान एक प्रखर विधि विशेषज्ञ के रूप में है। उन्होंने अब तक विधि विषय पर 4 महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी हैं और उनके 17 शोध पत्र विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सेमिनारों का सफल संचालन भी किया है।

 

आवास पर उमड़ी भीड़…….

 

उनकी इस सफलता पर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों और शुभचिंतकों का कहना है कि डॉ. सिंह की यह उपलब्धि जनपद और समाज के लिए गौरव की बात है। उनके मार्गदर्शन से अब विश्वविद्यालय के छात्र लाभान्वित होंगे।

इस मौके पर प्रोफेसर दिलीप कुमार रजक, रवि कुमार दिवाकर, संतोष कुमार दिवाकर,प्रमोद कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!