
एक जेसीबी तीन बालू लदे ट्रैक्टर किए सीज, मचा हड़कंप

बदायूं। उसैहत थाना क्षेत्र में अवैध रुप से हो रहे अवैध खनन माफियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं। वहीं बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली खनन माफियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन बालू लदे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया हैं।

खान विभाग की टीम आते ही माफिया ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी छोड़कर मौके भाग गए टीम ने बालू लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली एवं एक जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया हैं।सूचना पर पहुंची खान विभाग की टीम ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी मशीन और तीन बालू से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिए यह अभियान क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाया गया था।
गुलशन कुमार खान अधिकारी ने बताया खनन माफिया रात का फायदा उठा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली से थाना क्षेत्र में बालू खनन कर रहे थे।जेसीबी मशीन और तीन बालू से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिए हैं।



