घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक,अवैध जमाखोरी रोकने के लिए चलाया सघन चेकिंग अभियान

घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक,अवैध जमाखोरी रोकने के लिए चलाया सघन चेकिंग अभियान

बदायूं। जिला पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी को रोकने के लिए सघन गैस चेकिंग अभियान चलाया। पूर्ति विभाग की विशेष टीमों द्वारा गैस गोदाम, होटलों और रेस्टोरेंट्स में छापेमारी की गई। वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारू रूप से आपूर्ति कराये जाने के उददेश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों की पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नगर क्षेत्र उझानी स्थित मैं उझानी इंडेन गैस उझानी एवं मैं फतेह पाल इंडेन गैस सर्विस, उझानी एवं बदायूं,उझानी रोड स्थित सिंह हवेली रेस्टोरेन्ट पर आकस्मिक छापेमारी की। उन्होंने गैस गोदाम पर उपस्थित उपभोक्ताओं से पूछताछ की गई। उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग के दो दिन बाद गैस सिलेंडर प्राप्त होने के संबंध में अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान मैं उझानी इंडेन गैस पर एजेंसी 603 एवं मैं फतेहपाल गैस एजेंसी पर 483 घरेलू गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद मिला। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रतिष्ठान मालिक को निर्देशित किया गया है कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग न करें तथा प्रतिदिन कामर्शियल सिलेंडरों की आवश्यकता के संबंध में बताया ताकि तदनुसार संबंधित तेल कंपनी से समन्वय स्थापित कर कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराये जा सकें।




