धर्मबदायूं

इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने सर सैय्यद पैरा मेडिकल कॉलेज,में किया भव्य रोज़ा इफ्तार एवं ज़कात वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने सर सैय्यद पैरा मेडिकल कॉलेज,में किया भव्य रोज़ा इफ्तार एवं ज़कात वितरण कार्यक्रम का आयोजन 

बदायूं।इंटेलेक्चुअल सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (ISWA) बदायूं यूनिट की ओर से सर सैय्यद पैरा मेडिकल कॉलेज, में एक भव्य रोज़ा इफ्तार एवं ज़कात वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300 डॉक्टरों, समाजसेवियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने शिरकत कर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

(ISWA) की ओर से बड़ी संख्या में ज़रूरतमंदों को इफ्तार कराया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, साइकिल एवं ठेला राशन किट वितरित की गईं। यह पहल संस्था के उस विज़न को दर्शाती है, जिसमें सहायता को स्थायी आजीविका से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाता है।

 

संस्था के अध्यक्ष डॉ अय्यूब अंसारी (बरेली) ने अपने संबोधन में कहा कि“रमज़ान का पाक महीना इंसानियत, हमदर्दी और खिदमत-ए-ख़ल्क़ का पैग़ाम देता है। (ISWA) का प्रयास है कि ज़रूरतमंदों को केवल तात्कालिक मदद ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन की राह पर आगे बढ़ाया जाए।”

इस अवसर पर इलेक्ट प्रेसिडेंट डॉ गयासुर्रहमान एवं डॉ आमिर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजक एवं भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ शकील अहमद ने अपने प्रभावशाली एवं दूरदर्शी संबोधन में कहा—

“(ISWA) केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त आंदोलन है। हमारा लक्ष्य सिर्फ ज़कात या मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि हम जरूरतमंदों को रोज़गार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानित नागरिक बनाना चाहते हैं। जब किसी व्यक्ति को कमाने का साधन मिलता है, तो वह न केवल अपने परिवार को संभालता है बल्कि समाज के विकास में भी भागीदार बनता है। यही असली खिदमत और सच्ची ज़कात है।”

उन्होंने आगे कहा कि

“(ISWA) शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे योजनाबद्ध एवं प्रभावी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प रखती है। हमारा उद्देश्य है कि हर ज़रूरतमंद के चेहरे पर सम्मान और आत्मनिर्भरता की मुस्कान लाई जाए।”

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ इत्तेहाद आलम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे को मज़बूत करते हैं और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर (ISWA) के सचिव डॉ खुर्रम, डॉ फैज़ान, डॉ रिज़वान, डॉ क़ादिर, डॉ अमन, डॉ फिरासत अंसारी, डॉ खालिद नदीम, डॉ आज़ाद, डॉ गज़ाला, डॉ राबिया, डॉ हिरा, डॉ यास्मीन ज़फ़र, डॉ सुबुही, डॉ संजीदा, डॉ दानिश, डॉ सबूर, डॉ मुजीब, डॉ अरशद, डॉ जीशान लोदी, डॉ अकिल, डॉ सलमान कुतुब, डॉ फरहान, डॉ मुनीर, डॉ गुफरान, डॉ मेहराज,

तथा एडवोकेट सफीरुद्दीन, एडवोकेट वसीम अंसारी, सरवर अली, इबादुर्रहमान, शफी अहमद, इम्तियाज अंसारी, शाकिर रहमानी,आमिर सुल्तानी, नदीम चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में (ISWA) के सचिव डॉ खुर्रम ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की ओर से समाज सेवा के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!