
पंचायत घर का ताला तोड़कर चोरी, इनवर्टर-बैटरी व डीवीआर समेत हजारों का सामान चोरी

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव दुगरैय्या में चोरों ने एक बार फिर पंचायत घर को निशाना बना लिया । वृहस्पतिवार रात अज्ञात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर पंचायत भवन के अंदर घुस गए और वहां रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मौके से दो बैटरियां, एक इनवर्टर, एक टीवी और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर चोरी कर ले गए, जिससे पंचायत भवन की सुरक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई।
सुबह जब ग्राम प्रधान सत्यपाल पंचायत घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर पंचायत सहायक आफिस का ताला भी टूटा हुआ था अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पंचायत भवन से जरूरी उपकरण गायब देख उनके होश उड़ गए। जिसके बाद प्रधान ने इसकी तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को मौके पर ताला तोड़ने में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी पड़ी मिली है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने रॉड को कब्जे में लेकर साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित कर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।अज्ञात चोर टूटे हुए ताले भी अपने साथ ले गए ग्राम प्रधान ने इस संबंध में थाने में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
पूर्व में हुई थाना क्षेत्र में चोरियों पर उठे सवाल । ग्रामीणों का कहना है कि चोर एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहे हैं क्षेत्र में टूबैल चोर गिरोह सक्रिय है जिसने पिछले समय में दर्जनों किसानों के टूबैलों में चोरियां कर उनका जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है ।जिनका आजतक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है हसनपुर में पिछले दिनों शनि मंदिर पर चोरी हुए पीतल के घंटों का पुलिस आजतक पता नहीं लगा सकी जबकि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटना का निरीक्षण किया बताया जाता है कि पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की । तमाम अनगिनत चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने के कारण क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और ग्रामीणों दहशत बनी हुई है ।




