धर्मबदायूंराजनीति

पूर्वमंत्री ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

पूर्वमंत्री ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद।

आज पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैम्प में पूर्वमंत्री आबिद रजा साहब के साथ आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल यादव ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे।

नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री आबिद रज़ा के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी साहब से मिलने उनके आवास पहुँचे।

 

 

इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सभासद अनवर खां, सभासद मुशाहिद, सभासद अरविंद राठौर, पूर्व सभासद हारून, साजिद नेता जी, मोहम्मद मियाँ, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, हर्षित यादव, शशांक यादव, दिनेश एडवोकेट, सी एल गौतम एडवोकेट, बब्लू रिजवान, अफसर अली, कौसर अली, युनुस अल्वी, जाहिद गाजी, विलाल लोदी, शहजादे सलमानी व नगर पालिका स्टाफ समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!