बदायूंभ्रष्टाचारलोकल न्यूज़

सालारपुर के पूर्व एडीओ पंचायत के घर झाड़ू पोंछा कर रहा सफाई कर्मचारी

सालारपुर के पूर्व एडीओ पंचायत के घर झाड़ू पोंछा कर रहा सफाई कर्मचारी 

वर्तमान सालारपुर एडीओ पंचायत की मेहरबानी से निकल रहा वेतन फरीदपुर नौसाना पर है सफाई कर्मचारी की मूल तैनाती

 

बदायूं। कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में तैनात लगभग आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी अधिकारियों और माननीयों के यहां सम्बध चल रहे हैं कोई रसोई में खाना बना रहा है तो कोई गाड़ी की ड्राइविंग कर रहा है । कोई आफिसों में पानी पिला रहा है लेकिन लिखित रुप में मूल तैनाती ग्राम पंचायतों में ही है लेकिन उनका मानदेय सालारपुर के एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह की कृपा के चलते निकल रहा है।

सफाई कर्मचारी राजीव बाबू की मूल तैनाती ब्लाक सालारपुर की ग्राम पंचायत फरीदपुर नौसाना पर है लेकिन उसको पूर्व में ब्लाक में रहे एडीओ पंचायत खालिद अली ने अपने घर पर सम्बद्ध कर रखा है जहां वह उनके घर पर रहकर घरेलू कामकाज देख रहा है झाड़ू पोंछा कर रहा है एडीओ पंचायत का ट्रांसफर तो ब्लाक से हो गया लेकिन सफाई कर्मचारी आज तक वापस नहीं लौटा ,ग्राम पंचायत तिसंगा पर तैनात सफाई कर्मचारी फैयाज डीपीआरओ यावर अव्वास की गाड़ी दौड़ा रहा है । वहीं मोहम्मदी पर तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कुमार बिसौली पूर्व विधायक के यहां सम्बध है ।ग्राम पंचायत सालारपुर पर तैनात सफाई कर्मचारी कमलेश मुख्य विकास अधिकारी के यहां सम्बध है ।बरखेड़ा पर तैनात सफाई कर्मचारी सुरेश बिसौली पूर्व विधायक के यहां सम्बध चल रहा है लेकिन सभी का मानदेय सालारपुर एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह की मेहरबानी के चलते निकल रहा है । सूत्रों के अनुसार एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह द्वारा हर महीने वेतन बनाने के लिए सौ प्रतिशत हाजिरी भरकर भेजी जा रही है और सफाई कर्मचारी से कमीशन ली जा रही है जिसके बाद कर्माचरियों का वेतन निकल रहा है।

इस संबंध में ग्राम प्रधान फरीदपुर नौसाना शाकिब का कहना है कि हमारे द्वारा गांव पर दो सफाई कर्मचारी राजीव बाबू और अवनीश की तैनाती है लेकिन हस्ताक्षर केवल अवनीश के वेतन के लिए किए जाते हैं राजीव बाबू एडीओ पंचायत खालिद के घर पर अटैच है वह पांच वर्ष में मात्र दो महीने ही गांव आया था अब हमें नहीं पता उसका वेतन कहां से निकल रहा है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!