सफाई अभियान के अंतर्गत दो सफाई कर्मचारी रहे अनुपस्थित एक सफाई कर्माचारी पूर्व एडीओ पंचायत के घर पर निपटा रहा घरेलू कामकाज

सफाई अभियान के अंतर्गत दो सफाई कर्मचारी रहे अनुपस्थित एक सफाई कर्माचारी पूर्व एडीओ पंचायत के घर पर निपटा रहा घरेलू कामकाज

कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फरीदपुर नौसाना पर ईद से पहले 13 सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर सफाई कराई गई है जिसमें दो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसकी ग्राम प्रधान शाकिब ने अनुपस्थित भेजी है।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत फरीदपुर नौसाना में लगभग 800 लोगों की जनसंख्या है जिसको चंदौरा की ग्राम पंचायत से काटकर बनाया गया है छोटे से गांव पर दो सफाई कर्मचारी अवनीश और राजीव बाबू की तैनाती है जहां गांव में एक ही सफ़ाई कर्मचारी अवनीश काम करने आता है वहीं राजीव बाबू पूर्व में ब्लाक सालारपुर में रहे एडीओ पंचायत खालिद अली के घर पर रहकर उनके घरेलू कामकाज निपटा रहा है । सूत्रों का कहना है कि पूर्व एडीओ पंचायत और ग्राम प्रधान फरीदपुर नौसाना सजातीय है जिससे प्रधान और मौजूदा एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह की सांठगांठ से राजीव बाबू का वेतन निकल रहा है । बताया जाता है कि राजीव बाबू की सौ प्रतिशत उपस्थिति एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह द्वारा भेजी जा रही है ।

ईद त्योहार के चलते शुक्रवार को फरीदपुर नौसाना पर 13 सफाईकर्मियों की टीम लगाकर गलियों और नालियों की सफाई कराई गई है जहां दो सफाई कर्मचारी हिरदेश कुमार व राजीव बाबू अनुपस्थित रहे जहां ग्राम प्रधान शाकिब ने अपनी मोहर हस्ताक्षर कर दोनों की अनुपस्थिति भेजी है । सूत्रों का कहना है कि पूर्व एडीओ पंचायत खालिद अली और डीपीआरओ सजातीय होने के चलते हिन्दू सफ़ाई कर्माचरियों का शोषण कर रहे हैं होली से पहले डीपीआरओ द्वारा 18 फरवरी को पुठी सराय पर तैनात सफाई कर्मचारी सचिन कश्यप, जितेन्द्र साहू , मोहम्मदी पर तैनात धर्मपाल , संतोष कुमार ,सुनीता रानी ,चंदौरा पर राजवीर ,घटवेहटी पर मदनमोहन , मलिकपुर पर ज्योत रानी का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और सभी से तीन दिन के अंदर नोटिस का जबाब मांगा था बताया जाता है कि सभी ने तय समय में नोटिस का जबाब एडीओ पंचायत शिवकुमार को दे दिया आरोप है कि इस दौरान उनसे एडीओ पंचायत द्वारा जबाब का सुविधा शुल्क भी वसूला गया ।लेकिन किसी कर्माचारी का होली पर उनका वेतन नहीं मिला जिससे सभी सफाई कर्मचारी होली पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां नहीं मना सके। आरोप यह भी है कि पूर्व एडीओ पंचायत और डीपीआरओ सजातीय होने के चलते गहरे संबंध है एडीओ पंचायत की तैनाती भले ही उसावां ब्लाक में है लेकिन उनका बोलबाला आज भी ब्लाक सालारपुर में चल रहा है उन्होंने ब्लाक सालारपुर में तैनात सफाई कर्मचारियों में गुटबाजी करा दी है।
डीपीआरओ की गलती के कारण सफाई कर्मचारी सुनीता रानी को होली पर नहीं मिल सका वेतन 18 फरवरी को डीपीआरओ द्वारा आठ सफाई कर्मचारियों के नोटिस जारी किए गए थे जिसमें डीपीआरओ ने सुनीता रानी की तैनाती मोहम्मदी पर दिखाते हुए नोटिस जारी कर दिया जबकि सुनीता रानी की मूल तैनाती ग्राम पंचायत मोहद्दीनगर पर है सुनीता रानी का कहना है कि हमारा गलत नोटिस जारी हुआ था जिसका जबाब हमने तय समय में ही एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह को दे दिया था लेकिन हमारा वेतन न तो होली पर मिला और न अबतक मिल सका है ।होली पर वेतन न मिलने के कारण सुनीता अपने घर में बच्चों के साथ खुशियां नहीं मना सकी ।
इस संबंध में एडीओ पंचायत शिवकुमार सिंह का कहना है कि सफाई अभियान के दौरान दो सफाई कर्मचारी हिरदेश और राजीव बाबू अनुपस्थित रहे हैं जिनका नोटिस जारी किया जाएगा सुनीता रानी का आदेश गलत हो गया था जो जानकारी में है ।



