क्राइमबदायूं

सिगोई में होली पर चले लाठी-डंडे हवाई फायरिंग, तमंचे संग एक आरोपी गिरफ्तार

सिगोई में होली पर चले लाठी-डंडे हवाई फायरिंग, तमंचे संग एक आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। कुंवरगांव। होली के दिन बुधवार को सिगोई में पुरानी रंजिश ने उग्र रूप ले लिया। रंगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों और हवाई फायरिंग तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

सिगोई निवासी एक पक्ष के रवेन्द्र पुत्र रामप्रकाश का आरोप है कि वह खेत से चारा लेकर लौट रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में चोट आई। बीच-बचाव में आए उसके भाई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा गया। दूसरे पक्ष के रूपेश पुत्र नन्हेलाल का कहना है कि वह गली में होली खेल रहा था, तभी विपक्षी पक्ष के लोग वहां आ पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने तमंचा निकालकर हवाई फायर कर दहशत फैलाई। पुलिस ने मामले में आरोपी रमेश पुत्र नत्थूलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!