
थाने के चौकीदार पर घर में घुसकर गाली गलौज देने का आरोप पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बदायूं।थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मानपुर कुलचौरा में थाने का चौकीदार पर रात के समय शराब के नशे में घर में घुसने का आरोप लगा है
पूरा मामला थाना क्षेत्र के गांव मानपुर कुलचौरा का है जहां निवासी न्याय सिंह पुत्र प्रेमपाल ने थाने में तहरीर देकर चौकीदार पर आरोप लगाया है कि गांव का महिपाल पुत्र राम विलास जोकि थाने में चौकीदारी का काम करता है सोमवार रात करीब 09:40 बजे शराब के नशे में घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा तभी उसे पकड़ कर पीड़ित ने डायल 112 को फोन किया जब डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को शराब के नशे में देखा तो पुलिसकर्मी उसे छोड़कर चले गए और थाने पर दोनों पक्षों को पहुंचने को कहा आरोप है कि इस दौरान चौकीदार के घरवालों ने चौकीदार के सर में चोट मारकर अस्पताल ले गए और मेडिकल कराकर थाने में पीड़ित न्याय सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी है जबकि डायल 112 पुलिस के सामने चौकीदार के कोई चोट नहीं लगी थी वह शराब के नशे में बेहोश था
पूर्व में भी हो चुका है दोनों पक्षों में विवाद चौकीदार पर लिखा जा चुका है थाने में मुकदमा
आरोप है कि पूर्व में चौकीदार महीपाल द्वारा मेरे भाई धर्मसिंह को झगड़े के दौरान फरसा मार दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था उस दौरान चौकीदार पर मुकद्दमा दर्ज हुआ था जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
वहीं चौकीदार के गंभीर चोटें लगी है मामले की क्या सच्चाई है ये जांच का विषय है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही सच्चाई क्या है ये तो जांच में बाद हो पता चलेगा।




