ट्रैफिक प्रभारी के मिलीभगत से संचालित डग्गामार वाहन का आरोप, बस ऑपरेटर्स ने की एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई मांग

ट्रैफिक प्रभारी के मिलीभगत से संचालित डग्गामार वाहन का आरोप, बस ऑपरेटर्स ने की एसएसपी से शिकायत, कार्रवाई मांग

बदायूं। ट्रैफिक प्रभारी की मिलीभगत”से पुलिस लाइन चौराहा पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से संचालित हो रहे है। एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। जिला बस ऑपरेटर्स समिति के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता मे बस मलिकान व बस स्टाफ की संयुक्त एक बैठक हुई उन्होंने ने बताया कि कई वाहन बिना किसी वैध परमिट के या फिर सीमित परमिट होने के बावजूद अपने निर्धारित रूट पर नहीं चल रहे हैं।
प्रमुख प्रभावित रूट और समस्याएं……….

आरोप है कि ट्रैफिक प्रभारी की मिलीभगत से डग्गामार वाहन पुलिस लाइन चौराहे से उसावां,उसैहत,इस्लामनगर,बिल्सी और सहसवान जैसे क्षेत्रों तक सवारियां ढो रहे हैं।जिससे वैध बस संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है साथ ही, व्यस्त चौराहों पर इन वाहनों के जमावड़े से यातायात तो बाधित होता ही है बल्कि जाम की समस्या बनी रहती हैं।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवैध स्टैंड डग्गामार वाहनों को हटाने की मांग की है।
एसएसपी अंकित शर्मा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन डग्गामार वाहनों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिला बस ऑपरेटर समिति के अध्यक्ष ओमकार सिंह , जिला उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, जिला सचिव अच्छे मियां,जिला बस ऑपरेटर कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्निहोत्री,जिला सचिव मुस्लिम खान, बस ऑपरेटर वसीम मियां ,जिला कोषाध्यक्ष राजू जैन, विनय कुमार,शराफत मियां, हसन खान, श्याम कुमार सिंह, बख्तियारूद्दीन, नेत्रपाल सिंह, वीरपाल, नरेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, साजिद खान आदि बस ऑपरेटर्स बस स्टॉफ बैठक में उपस्थित रहे।


