बदायूंहेल्थ

अजब-गजब: सहसवान में पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मिला ‘गर्भाशय’, डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने!

अजब-गजब: सहसवान में पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मिला ‘गर्भाशय’, डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने!

पुरुष को बना दिया ‘महिला’: सहसवान के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने उड़ाए सबके होश

 

 

पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में ‘गर्भाशय’, सहसवान में डॉक्टर की लापरवाही पर हंगामा।

 

 

बदायूं। कस्बा सहसवान डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल का एक मामला वाकई हैरान करने वाला है। किसी पुरुष को महिला बता देना न केवल एक बड़ी लापरवाही है, बल्कि मरीज के मानसिक तनाव का कारण भी बनता है।पुरुष को बना दिया ‘महिला’ डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सहसवान क्षेत्र के एक निवासी ने पेट में दर्द की शिकायत के चलते निजी अस्पताल में अपना अल्ट्रासाउंड कराया था। कुछ देर बाद जब रिपोर्ट मिली, तो उसमें मरीज के लिंग वाले कॉलम में महिला लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अंदरूनी हिस्से में भी शारीरिक अंगों का विवरण कथित तौर पर उसी आधार पर तैयार कर दिया गया जिससे मरीज के होश उड़ गए। डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल में मरीज नेम सिंह उम्र 48 वर्ष ने होल एब्डोमेन

अल्ट्रासाउंड का 19 मार्च को पेट का अल्ट्रासाउंड परीक्षण कराया था जिस अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में यूटेरस को सामान्य आकार और एंडोमेट्रियम दर्शाया गया हैं।जबकि यह अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट महिला की नहीं बल्कि एक पुरुष की है। मेडिकल साइंस के लिए यह एक व्यंग्यात्मक बात है’ इसको चमत्कार’ माने या लापरवाही कहे? पुरुष की रिपोर्ट को ‘नॉर्मल यूटेरस’ परिजन देखकर दंग रह गए। डॉ राम निवास गुप्ता हॉस्पिटल में मेडिकल रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई है पुरुष मरीज को रिपोर्ट में महिला बना दिया है डॉक्टर की भारी चूक, पुरुष की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भाशय और एंडोमेट्रियम का जिक्र किया गया है।यह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सोनोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य गुप्ता द्वारा की गई है।

 

परिजनों में रोष?

इस बड़ी चूक के बाद मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मरीज का कहना है कि ऐसी गलत रिपोर्ट से न केवल गलत इलाज का खतरा रहता है, बल्कि यह अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवालिया निशान है। फिलहाल, इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है और लोग अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सीएमओ डॉक्टर मोहन झा का कहना है अगर अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट इस तरह की है तो अस्पताल को सील कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!