धर्मबदायूं

84 घंटा हनुमान मंदिर पर श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री बालाजी हनुमान बाबा का जन्म उत्सव

84 घंटा हनुमान मंदिर पर श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री बालाजी हनुमान बाबा का जन्म उत्सव

प्रातः काल नवीन वस्त्र आभूषणों से हुआ बाबा का भव्य दिव्य श्रृंगार

 

संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ

101 दीपकों से उतारी बाबा की महा आरती

 

छप्पन भोग दर्शन के पश्चात हुआ कन्या भोज

 

दोपहर से हुआ विशाल भंडारा आरंभ

बदायूं, सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर आज भगवान श्री राम के अनन्य भक्त, भक्तों के संकट मोचक, पवन पुत्र हनुमान श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भक्तों ने जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्ति मय कर दिया. कन्या भोज के बाद हुआ विशाल भंडारा.

मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने प्रात काल श्री बालाजी हनुमान बाबा का नवीन वस्त्र आभूषणों के साथ भव्य दिव्य श्रृंगार किया. मिश्रा सुंदरकांड मंडल के द्वारा सुंदरकांड का संगीत मय पाठ किया गया. सुंदरकांड के पश्चात 101 दीपों से महा आरती उतारी गई. तत्पश्चात 56 भोज का दर्शन किया गया.10:00 बजे कन्या भोज के पश्चात विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ. प्रसाद पाकर अपने को धन्य महसूस किया.

मंदिर के पुजारी पंडित सुधीर मिश्रा ने बताया, श्री बालाजी हनुमान बाबा भक्तों के संकट मोचक हैं. कलयुग के जागृत देव हैं श्री हनुमान बाबा. इनकी उपासना से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं.

इस अवसर पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, नरेश कुमार प्रजापति, कपिल रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, दीपक वैश्य, अंशु वैश्य ,कशिश रस्तोगी, संजय राणा, कन्हैया मिश्रा, वंश मिश्रा, अमित ढींगरा, राजू वैश्य,शिवम देवल, संजीव साहू, शगुन साहू, अमन,उत्कर्ष, मनु गुप्ता एवं राजकुमार सिंह सेंगर सहित अनेकों भक्त उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!