अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा के जन्मदिवस पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा के जन्मदिवस पर मनाया सामाजिक समरसता दिवस

धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर हनुमान चालीसा का पाठ कर किया प्रसाद वितरण

बदायूं। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेल के तत्वधान में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में वैश्य प्रतिनिधियों ने वैश्य शिरोमणी संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष वैश्य शिरोमणि लखनऊ उत्तर से लोकप्रिय विधायक मा.डॉ नीरज बोरा जी का जन्मदिन 31 मार्च को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में सायंकालीन को स्थानीय श्री दुर्गा मंदिर ओवरब्रिज के नीचे प्रांगण में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर मनाया साथ ही वैश्य प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री नीरज बोरा जी के उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि IVF के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज बोरा ने अपना पूर्ण जीवन सामाजिक एवं राजनैतिक सेवा के लिए समर्पित किया है उनके मार्गदर्शन में समाज की समस्त उपजातियां एक मंच पर संगठित होकर मानव सेवा का कार्य बखूबी निभा रही है उनके इस अथक प्रयास के लिए संगठन के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सामाजिक समरता दिवस के रूप में उनके योगदान की सराहना करते हुए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
जिला महामंत्री हरि अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार एवं सकारात्मकता का संचार होता है आने वाली पीढ़ी में भी एक अच्छा संदेश जाता है कि वह भी आने वाले समय में सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी महती भूमिका निभाए
प्रदेश मंत्री अवधेश लड्डा ने कहा कि डॉ नीरज बोरा का जीवन समाज के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है उन्होंने समाज हित के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जिससे प्रेरित होकर हम सभी उनके द्वारा दिए हुए मार्गदर्शन में चलकर समाज हित के लिए प्रतिबद्ध हैं
इस अवसर पर पवन जैन, नितिन गुप्ता, दिनेश कुमार थापा, दीपक गुप्ता, गौरव गुप्ता, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता, कुलदीप वैश्य, मनोज गुप्ता, ओम गुप्ता आदि वैश्य प्रतिनिधि मौजूद रहे




