बदायूंलोकल न्यूज़

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा बुजुर्ग विधवा महिला को बहला फुसला कर उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा बुजुर्ग विधवा महिला को बहला फुसला कर उसकी संपत्ति हड़पने का आरोप 

Ai द्वारा निर्मित फोटो 

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाबा कॉलोनी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां पंचायती राज विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन लाल शर्मा पर पड़ोस की रहने वाली बुजुर्ग विधवा महिला की संपत्ति को धोखाधड़ी से अपनी पुत्र बधू के नाम कराने का आरोप लगा है

पूरा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बाबा कालोनी का है। जहां निवासी बुजुर्ग विधवा महिला कांति देवी पत्नी स्व.ढाकन लाल ने बीते दिनों अपनी सारी सम्पत्ति को पंचायत राज विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन लाल शर्मा की पुत्र वधू के रुचि शर्मा के नाम दान पात्र के माध्यम से रजिस्ट्री कर दी थी। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस मामले की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से हुई शिकायत कर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए शिकायत में लिखा कि मदन पाल शर्मा ने बुजुर्ग महिला को बहला फुसलाकर उसकी सारी सम्पत्ति अपनी पुत्र वधू के नाम धोखाधड़ी से दान पात्र में रजिस्टर्ड करा ली है शिकायतकर्ता ने मांग की बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए शिकायत कर्ता द्वारा शिकायत में ये भी लिखा गया कि मेरी पहचान को गोपनीय रखी जाए मुझे उपरोक्त व्यक्ति से जान माल का खतरा है।

Ai द्वारा निर्मित फोटो

शिकायतकर्ता की गोपनीयता के कारण यह मामला कागजों तक सीमित रह गया है। स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं की गई है।

वहीं शिकायत कर्ता ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मदन पाल शर्मा द्वारा उस बुजुर्ग विधवा महिला को बहला फुसलाकर कर उसकी सारी सम्पत्ति को धोखाधडी से अपने बेटे की पत्नी रुचि शर्मा के नाम करा ली है। जबकि उस बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाए आरोप है कि दान पात्र में हुई रजिस्ट्री में गवाह अपने ही व्यक्ति बना लिए गए हैं।

वहीं इस संबंध में मदनपाल शर्मा द्वारा बताया गया कि वो बुजुर्ग महिला हमारे घर रहती हैं हमारे बेटे बहु ने उनकी सेवा की है उससे खुश होकर उन्होंने अपनी संपत्ति हमारी पुत्र वधू के नाम कर दी है।

सबसे बड़ी बात तो यह है कि दान पात्र रजिस्ट्री से पूर्व में बुजुर्ग विधवा महिला से मदनापाल शर्मा द्वारा अपनी पत्नी के नाम खरीदा जा चुका है प्लाट उसके बाद बुजुर्ग महिला की सारी सम्पत्ति को मदन पाल शर्मा के द्वारा अपनी पुत्र वधू के नाम पर दान पात्र में रजिस्टर्ड कराना सच क्या है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा

 

सूत्रों का कहना है कि मदन लाल शर्मा के घर में एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति पूरे दिन चक्की चलाने का काम करता है, लेकिन उसे सिर्फ रोटियों पर रखा गया है।उसे न कोई तनख्वाह दी जाती है, और न कोई सुविधा। यह मामला भी बंधुआ मजदूरी का प्रतीत होता है।

फिलहाल मामले की कई बार शिकायत हो चुकी है अब मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद ही जांच में बाद सच सामने आ पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!