एआरटीओ द्वारा की गई खनन ढोने वाले 10 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही

एआरटीओ द्वारा की गई खनन ढोने वाले 10 वाहनों पर बड़ी कार्यवाही

10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, कर 6 लाख का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया

बदायूं।जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन निर्देशानुसार हरिओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) के द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें 10 भारी वाहन जो ओवरलोड थे खनन माफिया द्वारा मनगढ़ंत बातें कर एवं अन्य स्रोतों से दबाव बनाकर वाहनों को छुड़ाने की कोशिश की गई, ए.आर.टी.ओ. द्वारा दबाव मै न आते हुए मोटरयान अधिनियम-1988 की विभिन्न धाराओं में चालान की कार्रवाई करते हुए लगभग रुपए 6.0 लाख रुपए प्रसमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया, ए.आर.टी.ओ. द्वारा अवगत कराया गया कि ओवरलोड वाहनों से ब्रेकिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है जिससे दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, साथ ही क्षमता से अधिक भार ले जाने पर रोड भी टूट जाते हैं और जन सामान्य दुर्घटना का शिकार होते हैं,सभी जनपद वासियों से अपील की जाती है कि वाहनों में ओवरलोडिंग ना करें, यातायात के नियमों का पालन करें, क्षमता से अधिक वाहनों में समान या सवारी न भरे, उक्त कार्यवाही में प्रवर्तन सिपाही एवं प्रवर्तन चालक उपस्थित रहे



