एंबुलेंस को रास्ता न देना ई-रिक्शा चालक को पड़ा भारी यातयात प्रभारी ने की सीज की कार्रवाई

एंबुलेंस को रास्ता न देना ई-रिक्शा चालक को पड़ा भारी यातयात प्रभारी ने की सीज की कार्रवाई

बदायूं। जिले के पुलिस लाइन चौराहे पर एंबुलेंस को रास्ता न देना एक ई-रिक्शा चालक को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज की ओर जा रही एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिला, क्योंकि एक ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर सवारी बैठा रहा था। एंबुलेंस के लगातार हॉर्न बजाने के बावजूद भी चालक ने न तो गाड़ी साइड में की और न ही रास्ता खाली किया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस काफी देर तक वहीं फंसी रही, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो सकती थी। मामले की सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत ई-रिक्शा को साइड में कराकर एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया और वाहन को सीज कर दिया गया।
यातायात प्रभारी ललित कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देना गंभीर अपराध है।
साथ ही यातायात प्रभारी ललित कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यातयात नियमों का पालन अवश्य करें और ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाएं और एंबुलेंस को तुरंत रास्ता दें, क्योंकि हर सेकंड किसी की जिंदगी के लिए बेहद अहम होता है।



