बदायूंयूपीराजनीति

जिलेभर में भाजपा स्थापना दिवस की धूम, जिले से बूथ तक लहराया पार्टी ध्वज

ध्वजारोहण के साथ मनाया 47वां भाजपा का स्थापना दिवस, विकास और सेवा का लिया संकल्प 

जिलेभर में भाजपा स्थापना दिवस की धूम, जिले से बूथ तक लहराया पार्टी ध्वज :-

 

भाजपा स्थापना दिवस पर संगठन की मजबूती और सेवा का संकल्प दोहराया :-

 

कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली भाजपा को नई ऊंचाइयां :- राजीव कुमार गुप्ता

अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ विकास और सुशासन को बढ़ा रही भाजपा सरकार :- महेश चंद्र गुप्ता

 

बदायूँ :- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर आयोजित जिला संगोष्ठी में संबोधित किया। वहीं जनपद के सभी मंडलों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया तथा बूथों पर अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाया जा रहा है, जो अंत्योदय के संकल्प को साकार करता है। साथ ही उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास का एक सशक्त मॉडल स्थापित हुआ है। साथ ही कहा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और सशक्त विचारधारा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन और विकास की नई दिशा स्थापित हुई है, वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है, यही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और सेवा के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है।

 

राष्ट्रीय परिसद सदस्य हरप्रसाद सिंह पटेल ने कहा भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती ही उसे निरंतर नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम के बल पर पार्टी ने देश की राजनीति में एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा वे सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

 

मंच का संचालन जिला महामंत्री शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, क्षेत्रीय संयोजक बुद्धपाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज मशीह, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!