लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार।

बदायूं बिसौली थाना क्षेत्र में लूट की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे के पास की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना में वांछित आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही और आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान भुरे उर्फ नन्हें बिल्सी थाना क्षेत्र हुई है बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त पर डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।




