क्राइमबदायूं

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दुकान में फेंके ईंट पत्थर घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दुकान में फेंके ईंट पत्थर घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद

 

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों द्वारा गाली गलौज कर दुकान में फेंके गए ईंट-पत्थर घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। गाली गलौज और पथराव के दौरान मारपीट में दो लोगों के शरीर में आई गुम चोटें। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित धनपाल सिंह के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान पीड़ित धनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी कमल सिंह, ओमवीर सिंह, नरेश सिंह आदि के खिलाफ जगह को लेकर लगभग 2 महीने से दीवानी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते उक्त आरोपियों ने धनपाल सिंह 70 वर्षीय अपनी परचूनी की गांव में ही दुकान चलाकर गुजारा करते हैं। जहां उक्त आरोपियों ने दुकान पर जाकर गाली गलौज किया। जब धनपाल सिंह ने गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने ईंट पत्थर से पथराव कर दिया। जिससे धनपाल सिंह व उनके पुत्र भानु प्रताप सिंह के शरीर में गुम चोटे भी आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!