बदायूंराजनीति

वर्षों पुरानी मांग दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों में हर्ष

वर्षों पुरानी मांग दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने से व्यापारियों में हर्ष

बी एल वर्मा एवं महेश चंद्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों का प्रभु श्याम जी का अंगवस्त्र भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया

 

बदायूं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वधान में संगठन द्वारा विगत कई वर्षों चली आ रही बदायूं से दिल्ली ट्रेन सेवा जारी करने की मांग को पूर्ण होने पर पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा, नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष बीजेपी राजीव गुप्ता, एम एल सी बगीश पाठक, जिला मंत्री बीजेपी विश्वजीत गुप्ता को प्रभु श्याम जी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया

जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया विगत कई वर्षों से संगठन द्वारा बदायूं से दिल्ली एवं लखनऊ तक ट्रेन सेवा के लिए संघर्ष किया गया था अनेकों ज्ञापन एवं मीडिया कैंपेनिंग के माध्यम से व्यापारियों के हित के लिए समय समय पर मांग उठाते रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा एवं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस मांग को गंम्भीरता लेकर लगातार प्रयास से बदायूं से दिल्ली के लिए आज से ट्रेन सेवा शुरू कर दी इससे व्यापारियों में काफी हर्ष है अब बदायूं के व्यापारियों को दिल्ली आना जाना सुगम हो गया साथ ही व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विन वैष्णव सहित जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों का संगठन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मानित किया

 

प्रांतीय उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने से नगर बदायूं के व्यापारियों को तो लाभ मिलेगा ही साथ अन्य कस्बों के व्यापारी समाज को इससे लाभ मिलेगा

 

प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने बताया बीजेपी ही एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो कहती हैं करके के दिखाती है इसके लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा सहित केंद्र सरकार को संगठन के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया

 

प्रदेश मंत्री पवन जैन ने बताया कि दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने पर व्यापारी समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा अब बदायूं में उद्योग और व्यापार को गति मिल सकेगी

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अवधेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह लाम्बा, विनय गुप्ता,जावेद खान, सर्वत हमीद खान,जिला महामंत्री हाजी राशिद सैफी, संजीव आहूजा , नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता,संजय रस्तोगी नगर महामंत्री ,दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!