धर्मराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

बदायूं : रेत की चमकीली सफेद चादर पर मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मिनी कुंभ मेला ककोड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उद्घाटन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रदेश दुर्विजय सिंह, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम अवनीश राय, डा. बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। उद्घाटन की श्रृंखला में बीएल वर्मा ने भारत स्काउट संस्था द्वारा लगाए गए खोया पाया शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदर्शनी में पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनी के अलावा मत्स्य विभाग, जिला पंचायत परियोजना समन्वय इकाई, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, बाल विकास एवं पुष्कर विभाग, जिला राज विभाग, समाजिक वानिकी वन प्रभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला विधि सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल निगम, दुग्ध विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि के द्वारा जन जागरूकता के लिए लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की जन समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का आश्वासन भी दिया। कई समस्याओं का उन्होंने तत्काल समाधान भी किया।

मिनी कुंभ मेला में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है लगातार श्रद्धालु मेला ककोड़ा में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु तड़के अपने तंबुओं से निकले और गंगा तट पर पहुंचे हर-हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा में श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाई सूर्य भगवान को अर्घ्यदान दिया। कन्याओं को जलेबी दही और पूरी सब्जी का भोज कराया। इसके साथ ही उनको दान दक्षिणा दी। कई श्रद्धालुओं ने भगत बजवाई और मां गंगा को इलायची दाना बतासे लड्डू आदि का भोग अर्पित किया शंखध्वनियों के साथ मां गंगा की भव्य आरती की। शाम को विद्वान वेदाचार्यों द्वारा बनारस की तर्ज पर मेला ककोड़ा में गंगा तट पर भव्य आरती की गई हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। मेले में मुख्य मार्ग और वीआईपी मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें संत महात्माओं, श्रद्धालुओं आदि ने भंडारे का भरपूर आनंद लिया।

गंगा में जल प्रवाह की कमी उद्घाटन के दौरान भी देखी गई भारतीय संस्कृति से जुड़े श्रद्धालुओं ने इसके बावजूद भी स्वच्छ मन और पवित्र भावनाओं के साथ गंगा में डुबकी लगाई लेकिन उन्होंने मेला प्रशासन से जल प्रवाह बढ़ाने की उम्मीद भी की। मेले के पूर्वी और पश्चिम तरफ गंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए बेरीकेडिंग की गई और श्रद्धालुओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। सावधानी बरतने को कहा गया। साधु संतों के द्वारा यज्ञ और कथाओं के आयोजन किया जा रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा मेले में प्रदर्शनी लग चुकी है। यहां तक की मन को शांत करने के लिए हार्टफूलनेस ध्यान साधना केंद्र भी चल रहा है। विद्युत चालित झालरों से मेले में झूले खूब सजा गए हैं और बच्चे और बुजुर्ग झूलों का जमकर आनंद ले रहे हैं। मीना बाजार में भी काफी रौनक देखी गई। महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की वही चार्ट, पकौड़ी, बर्गर, पूरी सब्जी आदि का आनंद भी लिया। मेले में मिष्ठान भंडारों पर जलेबी और खजले, पेठा और मूंगफली भी लोगों ने खूब खरीदी। श्रद्धालु मेले में खरीदारी के लिए उमड़ पड़े हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!