क्राइमबदायूं

चोरों का आतंक, एक ही रात दो दुकानों में चोरी

बदायूं/अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने गांव उनौला और इस्लामगंज में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।गांव उनौला में हाईवे किनारे स्थित किराने की दुकान की दीवार काटकर अज्ञात चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए।वहीं, इस्लामगंज गांव में खाद की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर फरार हो गए।एक ही रात थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पीड़ित दुकानदारों ने थाना अलापुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।एक ही रात दो दुकानों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।वहीं, इस संबंध में अलापुर इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनाओं का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button