
शिक्षक ने की छात्रा के साथ अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज,

बदायूं। कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मेनपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
बताया जाता है कि शनिवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद शिक्षक ने छात्रा को अकेले रोक लिया और कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोप है कि उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर छात्रा को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
किसी तरह छात्रा घर पहुंची और मां को पूरी आपबीती बताई। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और विद्यालय के बच्चे मौके पर पहुंच गए तथा आरोपी शिक्षक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक मेनपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मूल रूप से सहानपुर का निवासी है और वजीरगंज में परिवार के साथ किराये पर रहकर बागरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। घटना के बाद छात्रा सदमे में है, जबकि क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।




