
कांग्रेस KKC की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की तैयारियों पर जोर

बदायूं। उझानी स्थित जिला कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बिंग KKC की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के केकेसी (KKC) जिला अध्यक्ष फरियाद अली ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए फरियाद अली ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म, जाति, छुआछूत, भेदभाव, नस्लवाद और ऊंच-नीच की राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती और तैयारी के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया। फरियाद अली की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हुकुम सिंह चौधरी, जिला सचिव मानसिंह शाक्य, जिला कार्यालय सचिव अशफाक अली, केकेसी महिला मंच जिला अध्यक्ष मोहिनी गुप्ता, बिल्सी नगर अध्यक्ष अशफाक हुसैन, उझानी नगर अध्यक्ष अकील, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, मोहित शर्मा, सुलेमान अली, विनोद यादव, राहुल, बीरपाल शाक्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।




