बदायूंशिक्षा

निजी स्कूल की मनमानी, अभिभावक से एक ही फीस की दो बार वसूली

बदायूं। शहर की मधुबन कॉलोनी स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश स्कूल पर एक ही कक्षा की बकाया फीस दो बार वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। छात्र के अभिभावक ने दोनों भुगतान की रसीदों को संलग्न करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।चित्रांश नगर निवासी अभिभावक के अनुसार, उनका भांजा योगेश पटेल स्कूल में पढ़ता है।

उन्होंने एक मई को छात्र की कक्षा-6 की बकाया फीस के रूप में 4,950 रुपये जमा किए थे। इसके एवज में स्कूल प्रबंधन ने रसीद संख्या 148 जारी की थी।अभिभावक का आरोप है कि 18 अगस्त को जब वह छात्र की कक्षा-7 की फीस जमा करने स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने कक्षा-6 की फीस बकाया बताते हुए दोबारा 4,950 रुपये जमा करने का दबाव बनाया। स्कूल के दबाव में उन्होंने रसीद संख्या 80 के माध्यम से वही फीस दोबारा जमा कर दी। बाद में जब उन्हें पहले जमा की गई फीस की रसीद मिली तो मामले की जानकारी हुई।अभिभावक ने आरोप लगाया है कि विद्यालय प्रबंधन फीस का सही रिकॉर्ड नहीं रख रहा है और अभिभावकों को गुमराह कर अतिरिक्त धनराशि वसूल रहा है। उन्होंने बीएसए से दोनों रसीदों की जांच कराकर मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा अतिरिक्त वसूली गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button