बदायूंयातयात

चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

Oplus_16908288

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक हो गई। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरसिंह राजपूत ने ट्रैफिक पुलिस पर बाइक रोककर एक हजार रुपये मांगने और बाद में 200 रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की शिकायत जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना और एसपी सिटी से कर जांच व कार्रवाई की मांग की है।नीति नगला निवासी नरसिंह राजपूत के अनुसार वह बाइक से अवंतीबाई लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंडी समिति चौकी के पास ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान उनकी बाइक रोक ली। उनका कहना है कि उनके पास हेलमेट और बाइक के जरूरी कागजात मौजूद थे, हालांकि हेलमेट उस समय सिर पर लगाने के बजाय हाथ में था।आरोप है कि चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनसे एक हजार रुपये की मांग की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। नरसिंह राजपूत का आरोप है कि बाद में पुलिसकर्मी ने 200 रुपये लिए और उन्हें जाने दिया।घटना के बाद पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button