धर्मबदायूं

बालाजी दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

बालाजी दरबार में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शिष्यों ने लिया आशीर्वाद

बदायूं। श्री रामदूत संकट मोचन बालाजी दरबार मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर दरबार के महंत पुष्पेंद्र पुरी महाराज के शिष्यों ने दरबार पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।सुबह से ही दरबार में गुरु पूजन और विशेष आरती को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। सभी शिष्यों ने परंपरा के अनुसार महंत पुष्पेंद्र पुरी महाराज के चरणों में वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरु महाराज ने सभी भक्तों को सदाचार, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन उपलक्ष्य में दरबार परिसर में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। पूजन और आरती के बाद भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आए श्रद्धालुओं और शिष्यों ने पूरी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूरा दरबार परिसर बालाजी महाराज और गुरुदेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार से जुड़े सभी भक्तों और शिष्यों का विशेष सहयोग रहा।

उप महंत गिरधर दास राम गोस्वामी एवं नारायण दास गोस्वामी,ज्ञानेंद्र गोस्वामी, अर्जुन गोस्वामी, प्रेम कुमार प्रजापति, परमेश्वरी लाल कश्यप, विशेष प्रजापति, संजू मौर्य, सतीश प्रजापति, अंशुल सागर, राजवीर प्रजापति ,पाशू सक्सेना, दरबार में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!