बदायूंहेल्थ

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी शुरू, अब 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइयाँ

राजकीय मेडिकल कॉलेज में अमृत फार्मेसी शुरू, अब 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइयाँ

बदायूं,। जिले के मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में अमृत फार्मेसी (AMRIT) का शुभारंभ किया गया। उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने फीता काटकर फार्मेसी का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर आवश्यक दवाइयाँ एवं इम्प्लांट्स उपलब्ध हो सकेंगे।

अमृत फार्मेसी का संचालन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare Limited) द्वारा किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य कैंसर, हृदय रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों के उपचार में उपयोग होने वाली गुणवत्तापूर्ण दवाइयों और इम्प्लांट्स को आमजन तक किफायती दरों पर पहुंचाना है। इससे मरीजों के इलाज का खर्च काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज और एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के बीच अमृत फार्मेसी संचालन के लिए 24 मार्च 2026 को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। उसी के क्रम में बुधवार को कॉलेज परिसर में फार्मेसी का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

 

उद्घाटन अवसर पर उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि अमृत फार्मेसी के माध्यम से मरीजों को बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार, अमृत फार्मेसी के प्रभारी डॉ. श्रवण कुमार भार्गव, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकत्याज हुसैन, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुचेता यादव, सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. लालेन्द्र यादव सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से उपमहाप्रबंधक रामगोपाल शुक्ला, एसोसिएट मैनेजर अशोक कुमार सिंह, पार्थक शुक्ला, फार्मासिस्ट तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!