प्रधान ने निजी तालाब पर कराया सुरक्षा दीवार का निर्माण नोटिस जारी जवाब ना देने पर होगी प्रधान की पावर सीज

ग्राम पंचायत ब्योर प्रधान ने निजी तालाब पर करा दिया पीला ईंटों से सुरक्षा दीवार का निर्माण

शिकायत मिलने पर निरीक्षण को पहुंची टीम को मिली खामियां ग्राम प्रधान को नोटिस जारी संतोषजनक जवाब न देने पर होगी पावर सीज

बदायूं। कुंवर गांव । सालारपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ब्योर प्रधान का भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है जहां ग्राम प्रधान ने मजरा सेमरमई में एक व्यक्ति को निजी लाभ दिलाने को उसके निजी भूमि पर बने तालाब पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करा दिया ग्रामीण सुमन गौर सहित अन्य ग्रामीण ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत की थी कि निर्माण कार्य में पीला ईंटों का निर्माण कराया जा रहा है जिससे अभी भी दीवार धराशाई हो सकती है तालाब में पशुओं के जाने से जनहानि हो सकती है जिसकी जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई थी जहां शुक्रवार को मौके निरीक्षण को पहुंचे खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार अवर अभियंता आर ई डी , पंचायत सहायक विकास अधिकारी शिवकुमार , लेखपाल , एवं सचिव पवन सक्सेना को निरीक्षण के दौरान प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी हुई लेखपाल के द्वारा जांच में निर्माण कराए गई भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब में दर्ज नहीं पाई गई । जिससे स्पष्ट हुआ कि प्रधान ने गांव के व्यक्ति को शासकीय धनराशि का व्यक्तिगत लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है ।खंड विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत ब्योर प्रधान तन्जीम अली को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को निर्देशित किया गया है स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर ग्राम प्रधान द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न करने , शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने ,मानको के विपरीत विकास कार्य कराने के संबंध में पावर सीज की जाएगी ।

वहीं निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी को गौशाला का निरीक्षण करने पर खामियां मिलीं गौशाला में 130 गौवंश संरिक्षत थे ग्राम प्रधान द्वारा उनको हरे चारा ,चोकर की जगह उनको सूखा भूसा खिलाया जा रहा था । और भरण पोषण को आई धनराशि का जमकर गोलमाल किया जा रहा था । खंड विकास अधिकारी जिसकी जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी है ।।


