क्राइमबदायूं

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीड़िता के न्यायालय में दिए गए बयान के बाद बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं, एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीड़िता के न्यायालय में दिए गए बयान के बाद बढ़ाई गईं गंभीर धाराएं, एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को दबोचा


बदायूं। थाना इस्लामनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित मुख्य आरोपी गजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ग्राम मियांपुर दियौरा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पीड़िता की दादी की तहरीर पर थाना इस्लामनगर में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 30 जून को पीड़िता द्वारा न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की सख्त धाराएं जोड़ी गईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गजेन्द्र पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम भवीपुर, थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक विश्वदेव सिंह एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!