बदायूंलोकल न्यूज़

बारात जा रही थार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

बारात जा रही थार ने मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

 

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आंवला बदायूं मार्ग नवादा बिजलीघर स्थिति ई-रिक्शा चालक को बेकाबू थार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया ।

बुधवार को लगभग 3 बजे ई-रिक्शा चालक आंवला की साइड से बदायूं की तरफ जा रहा था जहां बदायूं की तरफ से आ रही थार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी ई-रिक्शा चालक छिटक कर काफी दूर जा गिरा और सिर में चोट लगने से गंभीर घायल हो गया ।कार में दूल्हा सवार था बरात आंवला जा रही थी। पुलिस पहुंचने से पहले कार चालक आंवला को लेकर भाग गया दूसरी गाड़ी में सवार अन्य बरातियों ने घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुनः घटनास्थल पर छोड़ दिया ।घायल युवक के नाम की पुष्टि नहीं हो सकी क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को पुलिस कब्जे में लेकर चौकी ले गई । टक्कर लगने पर कार की अगली नम्बर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई जिसपर उत्तराखंड का नम्बर लिखा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!