पर्यावरणबदायूंराजनीति

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अनोखी पहल, बदायूं में 53 स्थानों पर होगा वृक्षारोपण

वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत शुरू किया अभियान, ग्रामीणों ने भी लिया पौधों की देखभाल का संकल्प।

अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अनोखी पहल, बदायूं में 53 स्थानों पर होगा वृक्षारोपण

वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत शुरू किया अभियान, ग्रामीणों ने भी लिया पौधों की देखभाल का संकल्प।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बदायूं में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी पहल देखने को मिली। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘पर्यावरण संरक्षण सप्ताह अभियान’ के तहत बदायूं 115 विधानसभा सीट के वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने 53 अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लेकर अभियान की शुरुआत की।

अभियान के तहत फखरे अहमद शोबी अपनी टीम के साथ बगली नगर, रफियाबाद विलहत, कान्हा नगला, कुंडरा, अहिरवारा और नदौलिया सहित कई गांवों में पहुंचे। यहां फलदार और छायादार पौधे रोपे गए तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर फखरे अहमद शोबी ने कहा कि आज बदायूं सहित पूरे प्रदेश को अधिक से अधिक वृक्षों की आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए पौधारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पर्यावरण संरक्षण की सोच प्रेरणादायक है और उनके 53वें जन्मदिन पर 53 स्थानों पर पौधारोपण कर पार्टी कार्यकर्ता प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

 

अभियान के दौरान ग्रामीणों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मोद प्रकाश पाल, राममोहन सिंह, हर्षवर्धन लोधी, शौकत, देवेश, मुन्ने अली, बेचे अली, अफसर अली, अली मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

 

राजनीतिक कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की यह पहल बदायूं में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!