क्राइमबदायूं

बदायूं में एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली थाने का दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

बदायूं में एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिजली थाने का दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार 

 

बदायूं। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना एंटी पावर थेफ्ट, उसावां रोड में तैनात उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा पर बिजली चोरी के मुकदमे में कार्रवाई से राहत दिलाने और जेल न भेजने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है

जानकारी के अनुसार, ग्राम नैथू थाना अलापुर निवासी हेमराज ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि बिजली चोरी के मुकदमे में राहत देने के लिए उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह 6 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत का सत्यापन करने के बाद प्रभारी निरीक्षक रामलाल पाण्डेय के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने बुधवार दोपहर थाना एंटी पावर थेफ्ट परिसर स्थित डिवीजन द्वितीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय में आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन, बदायूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत संगठन से कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!