टॉप न्यूज़बदायूं

बदायूँ पुलिस की जनसुनवाई में सुधार, जून में घटीं जनशिकायतें

बदायूँ पुलिस की जनसुनवाई में सुधार, जून में घटीं जनशिकायतें

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ जनसुनवाई की समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि मई माह की तुलना में जून माह में जनशिकायतों की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जिसे शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण का सकारात्मक परिणाम माना गया।

 

पुलिस विभाग के अनुसार, मई माह में कुल 1387 जनशिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि जून माह में यह संख्या घटकर 1346 रह गई। विशेष रूप से थाना कुंवरगांव, थाना मूसाझाग और थाना बिल्सी क्षेत्र में शिकायतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई।

 

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित एवं संतोषजनक न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!