एआरटीओ हरिओम गौतम ने 2 स्कूली वाहन एवं 6 ओवरलोड वाहनों को सीज कर डाला 3 लाख 50 हजार का जुर्माना

एआरटीओ हरिओम गौतम ने 2 स्कूली वाहन एवं 4 ओवरलोड वाहनों को सीज कर डाला 3 लाख 50 हजार का जुर्माना

बदायूं। जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां चैकिंग के दौरान एआरटीओ हरिओम के द्वारा बिना फिटनेस के संचालित डी.पी.एस. स्कूल की वैन की किया सीज

वही उसमें बैठे बच्चों को सरकारी वाहन के द्वारा स्कूल में छोड़ा गया साथ ही द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर की एक मिनी बस जो बिना परमिट संचालित थी बच्चों को स्कूल में छोड़ने के उपरांत उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया,एक ओवरलोड वाहन थाना बिसौली,एक ओवरलोड वाहन थाना उसावा, अन्य 04 ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किए गए, जिनसे लगभग रुपए तीन लाख पचास हजार प्रसमन शुल्क के रूप में सरकारी खाते में जमा कराया गया, स्कूली वाहनों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, सभी वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि ओवरलोड वाहन न चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करें, स्कूल में संचालित वाहनों को मानक के अनुरूप कराकर ही चलाएं, यातायात के नियमों का पालन कर सुरक्षा में सहयोग करें




