बदायूंयातयात

अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 बसें सीज

अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 बसें सीज

 

बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के भी कटे चालान

 

बदायूं। जिलाधिकारी के निर्देश एवं शासन के आदेशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा अनधिकृत रूप से संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार और शुक्रवार को की गई कार्रवाई के दौरान 8 बसों के चालान कर उन्हें सीज कर दिया गया।

परिवहन विभाग के अनुसार, इन बसों को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद ही मुक्त किया जाएगा।

 

इसके अलावा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 32 बिना हेलमेट, 19 बिना सीट बेल्ट, 9 रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा 10 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

 

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!