लोकल न्यूज़

गणपति बप्पा मोरया जयघोष के साथ विराजे मंगलमूर्ति,भजन कीर्तन-यज्ञ 

 

उझानी।भगवान श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर नगर में भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मोहल्ला नझियाई में उमाशंकर शर्मा के आवास पर मंगल मूर्ति भगवान श्री गणेश विराजे एवं पूजा-अर्चना की गई। वेदमंत्रों की गूंज और आरती की लयबद्ध ध्वनियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

यज्ञआचार्य गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी का पर्व जीवन में बाधाओं को दूर कर, मंगल करता है। गणपति बप्पा हमें सदैव सत्य, धर्म और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में सकारात्मकता, श्रद्धा और एकता का संदेश देता है। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्मोत्सव हमें यह सिखाता है कि हर बाधा का समाधान धैर्य, विवेक और विश्वास से करें। गणपति बप्पा केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि वे ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और सद्गुणों के प्रतीक हैं।

गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे। पूजन के उपरांत भव्य आरती हुई। श्रद्धालुओं ने नृत्य और भजन-कीर्तन किए।

मुख्य यजमान उमाशंकर शर्मा, रिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, टिंकल शर्मा, इंद्रावती शर्मा, सुषमा शर्मा, नीलू शर्मा, जूही शर्मा, पुष्पा देवी शर्मा, चंचल कश्यप, वीरेन्द्र कश्यप, मंजू शर्मा और संजू शर्मा पूजन कर यज्ञ भगवान को लोक मंगल की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित कीं।

इस मौके पर शुशीला झा, दिव्या कश्यप, वंश कश्यप, गौरव कश्यप, अंश कश्यप, मोहिनी कश्यप आदि ने भजन कीर्तन किऐ। सभी ने मिलकर भगवान गणेश की आराधना की और नगर एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बच्चों की उमंग, महिलाओं की सहभागिता और बुजुर्गों की आस्था ने इस पर्व को और भी भव्य बना दिया। वातावरण में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्वितीय संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!