बदायूँ पुलिस को मिली नई ताकत, डायल-112 और वज्र वाहन को मिली हरी झंडी
कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया रवाना

बदायूँ पुलिस को मिली नई ताकत, डायल-112 और वज्र वाहन को मिली हरी झंडी

कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया रवाना

बदायूँ। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गुरुवार को पुलिस डायल-112 की एक नई गाड़ी तथा एक वज्र वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एसएसपी ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से लैस इन वाहनों के संचालन से आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया और तेज होगी तथा आमजन को बेहतर सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। यह पहल जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने जनपद में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।




