उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह

बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा चुनाव का नामांकन रविवार को संपन्न हुआ।

28 दिसंबर को चुनाव अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्देशानुसार राम लाल कश्यप संघ निर्वाचन अधिकारी की देखरेख मे होना प्रस्तावित था।

विकास खण्ड कादरचौक के कार्यालय परिसर में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष के लिए लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री पद के लिए उमाशंकर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री पद हेतु विनीत कुमार, जिला सम्प्रक्षेक हेतु मथुरा सिंह ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। पांच पदो पर एकल- एकल ही नामाकंन फार्म प्राप्त होने पर संघ निर्वाचन अधिकारी राम लाल कश्यप ने नामाकंन समय के उपरान्त जिलाध्यक्ष पद पर लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री पद पर उमा शंकर शाक्य,

जिला कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, जिला संगठन मंत्री पद पर विनीत कुमार व जिला सम्प्रेक्षक के पद पर मथुरा सिंह को निर्विरोध निर्वाचित / विजयी घोषित किया। संघ निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित पांच पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद के सभी ब्लाकों के कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।



