बदायूंहेल्थ

पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली को सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

पल्स पोलियो जागरूकता अभियान रैली को सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी

•28 जून को बूथों पर पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की

 

•29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर देंगे सुरक्षा खुराक

बदायूं। जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए 28 जून को सघन पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और सीएमओ डॉ विकास शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए हर बच्चे का प्रतिरक्षण बेहद जरूरी है। कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से छूटना नहीं चाहिए। वहीं, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने आम जनता से अपील की कि वे रविवार को अपने बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर निःशुल्क पोलियो ड्रॉप जरूर पिलवाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ असलम ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किसी कारणवश बूथ पर नहीं आ पाएंगे, उन्हें 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 6 जुलाई को ‘बी टीम’ एक्टिविटी चलाई जाएगी। ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और मलिन बस्तियों जैसे हाई-रिस्क वाले इलाकों की विशेष निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी बच्चा न छूटे।

सीएमओ कार्यालय से शुरू हुई यह रैली भगवान परशुराम चौक, रोडवेज, पुलिस लाइन और वन विभाग होते हुए वापस सीएमओ कार्यालय पर आकर संपन्न हुई। रैली में शहरी आशा कार्यकर्ताओं, जिला पुरुष चिकित्सालय और सीएमओ कार्यालय के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।ये रहे उपस्थितकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तहसीन, डीएचईआईओ सुधा देवी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ कौशल गुप्ता और अर्बन कोऑर्डिनेटर उमेश सहित विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!