क्राइमबदायूं

एसबीआई बैंक के रिकवरी एजेंट पर लगा एक लाख दस हजार रुपए गवन करने का आरोप थाने में दी तहरीर

एसबीआई बैंक के रिकवरी एजेंट पर लगा एक लाख दस हजार रुपए गवन करने का आरोप थाने में दी तहरीर

पीड़ित विधवा महिला ने बिनावर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

 

 

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के रंझौरा निवासी ईश्वर वती के पत्नी अंगनलाल ने बैंक रिकवरी एजेंट पर (एक लाख दस हजार रुपए) के गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। रिकवरी एजेंट पर लोन रिकवरी के नाम पर पैसे लेकर उसे बैंक में जमा न करने और धोखाधड़ी से पैसे हड़पने का आरोप लगा है पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है

जहां थाना क्षेत्र की निवासी विधवा महिला ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बिनावर से भैंसो पर 1 लाख का लोन लिया था।आरोप है कि भारतीय स्टेट बैंक बिनावर के रिकवरी एजेंट अफसर अली का अधिक दबाव पड़ने पर महिला के पति का स्वर्गवास होने से पहले पति द्वारा 20 दिसंबर 2025 को रिकवरी एजेंट अफसर अली निवासी सालारपुर थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं को (एक लाख दस हजार रुपया) लोन जमा करने को दिया था। जिसकी उन्हें बैंक द्वारा व रिकवरी एजेंट द्वारा कोई भी रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

इसके बाद पीड़ित महिला के पति की 11 फरवरी 2026 को मृत्यु हो गई थी। पीड़ित महिला किसी काम से बिनावर आई थी तो उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक मे तैनात रिकवरी एजेंट अफसर अली को तलाश कर बातचीत की लेकिन वह घर से रुपए लेकर आने की बात को कबूल नहीं कर रहा है। वहीं पीड़ित महिला ने बैंक मैनेजर पर बैंक से भगाने और अभद्र भाषा का प्रयोग कर डांटने व फटकारने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद बैंक रिकवरी एजेंट अफसर अली ने उनका (एक लाख दस हजार रु) गवन कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने परेशान होकर इस मामले की थाना बिनावर पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!