बदायूं

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के निर्देश

बदायूं। आगामी स्वतंत्रता दिवस-2026 के गरिमामय एवं भव्य आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अवनीश राय

 

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाए तथा सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर संपन्न कराए जाएं।

 

डीएम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराएं। साथ ही भारतीय ध्वज संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और सभी विभागों को अपने दायित्व पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के निर्देश दिए, ताकि राष्ट्रीय पर्व गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!